Skip to main content

अब सांझ ढली


अब साँझ ढली घर चल साथी,
पूजन वंदन दीया बाती ।
कल भी तो बिटिया बोली थी,
माँ याद तुम्हारी है आती ॥

प्रतिस्पर्धा कैसी छाई है,
दोनों को करनी कमाई है ।
तब होते हैं सपने साकार,
तब घर लेता सार्थक आकार ।
माँ का चश्मा पा की बनियान,
और बच्चों का शिक्षा अभियान ।
सब्ज़ियाँ दाल फल नाशपाती ॥
अब साँझ ढली घर चल साथी ॥

जब 'आना' सीखी थी वाचन,
तब मुझे काम था निर्वाचन ।
'आनू' ने जब सीखा बढ़ना,
सिर पर खड़ी थी जनगणना ।
बच्चों की तुतलाती भाषा,
गिर-गिर संभलने की आशा ।
कितना कुछ छूट गया हमसे,
ये सोच के आँखें भर आती ॥
अब साँझ ढली घर चल साथी ॥

    -अंजुमन 'आरज़ू'©✍
मई 2018

Comments

Popular posts from this blog

सरस्वती वंदना

हों गीत मेरे, संगीत भरे । लय ना लय हो, सरगम मुखरे । माँ शारदा विनती करूँ तुझ से । हों ये गीत अनूप, अटल-ध्रुव से । मेरे गीतों को आशीष दे माँ । ये मोहन हों, मुरली को धरे ॥1॥ लय ना लय हो स...

'इंद्रधनुष' (दोहा गीत)

इंद्रधनुष छाये गगन,खिले धरा का रूप । कुछ ऐसा ही है सखी, जीवन का प्रारुप ॥ इंद्रधनुष सा नेह तो, सतरंगी संसार । रंग मिलें मिलकर सजें, पायें रूप अनूप ॥ कुछ ऐसा ही है सखी, जीवन का प्र...

हम्द-02 रब के बंदों से की महब्बत है

रब    के   बंदों  से   की  महब्बत  है अपनी  तो    बस   यही   इबादत  है सारी   तारीफ़   है   ख़ुदा   के   लिए जिसकी  दोनों  जहाँ  में  अज़मत है फूल     पत्तों    में    बेल    बूटों   में देखिए   रब   की   ही    इबारत   है शुक्र है  रब का  जो दिया  सो दिया अपनी क़िस्मत से कब शिकायत है ये   नमाज़ें    ज़कात    हज    रोज़े रब  को   पाने  की  ही   रवायत  है ग़म  में  भी   ढूंढ  ली   ख़ुशी   मैंने ये   हुनर   उसकी  ही   इनायत  है लाख    बेचैनियाँ    सही    लेकिन उसके   एहसास  से  ही   राहत है जिसके...