Skip to main content

चेतावनी

सुनो !!!
मध्यमा और तर्जनी की तरह
मिलकर जो तुम दोनों
मुस्का रहे हो ना
दिल मिला रहे हो ना
अच्छा है, बहुत अच्छा है
मुस्काओ, दिल मिलाओ
पर याद रखो ...
तुम्हारे मिलन के पीछे
पूरा हाथ है कुदरत का
जिसमें परिवार रूपी
तीन अंगुलियां और भी हैं
जो माता-पिता और
संतति का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं
जो तुम्हारे मुस्काने से मुस्काती हैं
पर ये याद रखना तुम
कि तुम्हारी मुस्कान के *फूल* से
अंगूठे और अनामिका रूपी
माता पिता को
उपेक्षा के शूल ना चुभने पाएं ...
याद रखना
कि तुम आदम और हव्वा नहीं हो
कि जिन पर मां बाप की कोई
जिम्मेदारी न हो
यदि तुम अपने प्रेमालाप में
इन दोनों को विसार दोगे न .....
तिरस्कार करोगे न.....
तो कल
कनिष्ठा रूपी संतति तुम्हारी
तुमसे सीख कर
सूद समेत
लौटा देगी सब....
तुम्हें लौटा देगी सब....

        ©-अंजुमन 'आरज़ू'✍
03/05/2019

Comments

Popular posts from this blog

गरीबी गौरव गान

गरीबी  तो गौरव गान है । इसका बहुत सम्मान है । शबरी सा धीरज धर  के, कुछ तप भी करना पड़ता है । आस प्रभु की मन भरके, जग से लड़ना पड़ता है । तब बेर खाते श्री राम है ।। इसका बहुत सम्मान ह...

ग़ज़ल-13 ग़ौर से देखा तो ये सारा जहाँ तन्हा मिला

ग़ौर  से   देखा  तो   ये    सारा   जहाँ   तन्हा   मिला चाँद    तन्हा   रात   तन्हा   आसमाँ    तन्हा    मिला वो जो  महफ़िल  में  लगाता  फिर  रहा  था कहकहे राज़-ए-ग़म उसके भी  दिल में  हाँ निहाँ तन्हा मिला अपनी  तामीर -ए- ख़ुदी  में  हर  बशर मसरूफ़ है साथ  कितने  फ़र्द   हैं   पर  आशियाँ  तन्हा  मिला चश्मदीदाँ  थे   बहुत   उस    हादसे   के   भीड़  में  ख़ौफ़  के  मारे  मगर  बस  इक  बयाँ   तन्हा मिला साथ  पर्वत  कब   चले  हैं  राह  में  ये   सोच कर बह्र  की  चाहत में  इक  दरिया  रवाँ  तन्हा  मिला दूर    तन्हाई     करे    ऐसा    ...

कुछ मेरी भी तुम सुन लेते

सरला नारी को उन* लेते, सब निर्णय तुम खुद बुन लेते । मैंने  तेरे  मौन  पढ़ें  हैं, *कुछ मेरी भी तुम सुन लेते ॥* मेरा हर सृंगार तुम्ही से , बिछुए कंगन हार तुम्ही से । फिर भी मुझको भेज ...