Skip to main content

तृष्णा

          -अंजुमन 'आरज़ू'©✍

नन्हीं चिड़िया
इस भीषण ग्रीष्म में
खोजकर पानी की कुछ  बूंदें...
उल्टी लटक कर
बुझाती है अपनी तृष्णा.
और जीवन पाकर
उड़ जाती है
अपने नन्हे पर खोल
तलाशने छांव
किसी पेड़ की डाल पर
पर दूर-दूर तक
कहीं नजर नहीं आते
पेड़
कारण ...???
सीधे खड़े मानव की
तृष्णा नहीं बुझती........

24/04/2019

Comments