Skip to main content

ग़ज़ल (सजाना सीखिए)

वज़्न   -   2122  2122 212
अर्कान -  फ़ाइलातुन फ़ाइलातुन फ़ाइलुन
बह्र     -  बह्रे रमल मुसद्दस मख़्बून महज़ूफ़
क़ाफ़िया - आना स्वर की बंदिश
रदीफ़ - सीखिये

           ग़ज़ल

अपनी तन्हाई सजाना सीखिए ।
रहगुजर में बढ़ते जाना सीखिए ॥

मुश्किलें सब धूल बन उड़ जाएंगी ।
बस ज़रा हिम्मत दिखाना सीखिए ॥

ज़िंदगी के साज़ में इक सुर हो कम ।
फिर भी सरगम को बजाना सीखिए ॥

पोंछ कर आंसू ज़रा मुस्काइए ।
दूसरों को भी हंसाना सीखिए ॥

आपके कदमों को चूमेगा गगन ।
क़द फकत अपना बढ़ाना सीखिए ॥

रक्स करती है ज़मी भी झूम कर ।
पर फलक पहले झुकाना सीखिए ॥

'आरज़ू' होगी मुकम्मल एक दिन ।
बस लगन से लौ लगाना सीखिए ॥

रचना तिथि 19/01/2019
रचना स्वरचित एवं मौलिक है ।

  -सुश्री अंजुमन मंसूरी 'आरज़ू'✍
छिंदवाड़ा मप्र

Comments