Skip to main content

मुबारक़ तुम्हे जन्मदिन हो तुम्हारा

वज़न-122 122 122 122

तुम्हें आज रब ने ज़मीं पे उतारा ।
मुबारक़ तुम्हें जन्मदिन हो तुम्हारा ॥

दुआ है कि राहों में कांटा न आए ।
ये जीवन सदा फूल सा मुस्कुराए ।
अगर फिर भी आये रुकावट के पत्थर ।
उन्हीं से बना पुल करो राह बहतर ।
बनो हर चुनौती का उत्तर करारा ॥
मुबारक़ तुम्हें जन्मदिन हो तुम्हारा ॥

रहो छांव में पर चखो धूप को भी ।
निखारो तो संघर्ष से रूप को भी ॥
करो काम ऐसे कि हो नाम रोशन ।
महकने लगे तुमसे सारा ही गुलशन ॥
बनो फूल दीपक कली या सितारा ।
मुबारक तुम्हें जन्मदिन हो तुम्हारा ॥

अंधेरा निराशा का छाए न काला ।
रहे हौसलों का सदा ही उजाला ॥
ख़ुदा तुम को हर हाल में दे सहारे ।
न पतवार छूटे करों से तुम्हारे ॥
भंवर में फंसे ना तुम्हारा शिकारा ।
मुबारक़ तुम्हें जन्मदिन हो तुम्हारा ॥

तुम्हारे लिए हमने मांगी है मन्नत ।
मिले इस ज़मीं पे ही खुशियों की जन्नत

न हो कामयाबी से कोई भी दूरी ।
सभी 'आरज़ू' दिल की हो जाएँ पूरी ॥
रहे ख़ुशनुमा ज़िंदगी भर नज़ारा ।
मुबारक़ तुम्हें जन्मदिन हो तुम्हारा॥

तुम्हें आज रब ने ज़मीं पे उतारा ।
मुबारक़ तुम्हें जन्मदिन हो तुम्हारा ॥

   -अंजुमन 'आरज़ू'©✍
09/07/2019

Comments

Popular posts from this blog

सरस्वती वंदना

हों गीत मेरे, संगीत भरे । लय ना लय हो, सरगम मुखरे । माँ शारदा विनती करूँ तुझ से । हों ये गीत अनूप, अटल-ध्रुव से । मेरे गीतों को आशीष दे माँ । ये मोहन हों, मुरली को धरे ॥1॥ लय ना लय हो स...

'इंद्रधनुष' (दोहा गीत)

इंद्रधनुष छाये गगन,खिले धरा का रूप । कुछ ऐसा ही है सखी, जीवन का प्रारुप ॥ इंद्रधनुष सा नेह तो, सतरंगी संसार । रंग मिलें मिलकर सजें, पायें रूप अनूप ॥ कुछ ऐसा ही है सखी, जीवन का प्र...

हम्द-02 रब के बंदों से की महब्बत है

रब    के   बंदों  से   की  महब्बत  है अपनी  तो    बस   यही   इबादत  है सारी   तारीफ़   है   ख़ुदा   के   लिए जिसकी  दोनों  जहाँ  में  अज़मत है फूल     पत्तों    में    बेल    बूटों   में देखिए   रब   की   ही    इबारत   है शुक्र है  रब का  जो दिया  सो दिया अपनी क़िस्मत से कब शिकायत है ये   नमाज़ें    ज़कात    हज    रोज़े रब  को   पाने  की  ही   रवायत  है ग़म  में  भी   ढूंढ  ली   ख़ुशी   मैंने ये   हुनर   उसकी  ही   इनायत  है लाख    बेचैनियाँ    सही    लेकिन उसके   एहसास  से  ही   राहत है जिसके...